Site icon unique 24 news

सिलेंडर ब्लास्ट में जिंदा जले 4 लोग…मासूम परिवार खत्म…

दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक चार साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें…. महिला IPS अधिकारी आधी रात अकेली पहुंचीं बस स्टैंड पर…40 लड़कों ने घेरा – unique 24 news

जानकारी के मुताबिक खपरी गांव स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भयानक था कि देखते ही देखते घर आग के गोले में बदल गया। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई, जिससे घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके।

स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रेस्क्यू के दौरान घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में तीन वयस्क और एक चार साल का बच्चा शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका गैस रिसाव के बाद सिलेंडर ब्लास्ट की जताई जा रही है। हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version