अंबिकापुर :- प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रदेश में गंभीर स्थिति बनी हुई है।बुकिंग करने के बाद भी शहरों में 25 दिन बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों की समय सीमा तय कर दी गई है, जो पूरी तरह अनुचित और भेदभावपूर्ण है।
यह भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने उतारे 40 स्टार प्रचारक…! – unique 24 news
सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, कई एजेंसियों में ताले लगे हुए हैं और आम जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकांश परिवार रसोई गैस पर निर्भर हैं। एक सिलेंडर 25 से 28 दिनों में समाप्त हो जाता है, ठेलो में बिक्री करने वाले छोटे दुकानदारों पर भी इसका असर है सिलेंडर नहीं मिलने से वो अपनी दुकान लगा नहीं पा रहे जिससे उन्हें आर्थिक क्षति भी पहुंच रही । समय पर रिफिलिंग न मिलने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक ईंधन के रूप में लकड़ी या मिट्टी तेल की भी पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
सरकार स्वयं मानती है कि चूल्हे के धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसके बावजूद रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है। उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थियों को केवाईसी के नाम पर गैस सिलेंडर से वंचित किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार, एवं स्थानीय प्रशासन से मांग करती है कि रसोई गैस की रिफिलिंग की समय सीमा को पूर्व की तरह 21 दिन किया जाए, गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए साथ ही कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए।
हिमांशु ने कहा कि पहले नोटबंदी में लोगों को बैंक में लाइन लगाना पड़ा ,कोरोना काल में वैक्सीन एवं अन्य चीजों के लिए कतारों में जनता को लगाया ओर अब गैस सिलेंडर के लिए आखिर ट्रिपल इंजन , डबल इंजन के बावजूद सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही ये पूरी की पूरी इंजन फेल है । सरकार को चाहिए कि वह जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था में सुधार करे ओर अगरसुधर नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेगी
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

