IPL 2025 में 5 टीमें जो टूर्नामेंट से हुईं बाहर

IPL 2025 में 5 टीमें जो टूर्नामेंट से हुईं बाहर

वेब – डेस्क :-  IPL 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में ओपनिंग मैच खेला जाएगा। इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन IPL के इतिहास में 5 टीमें ऐसी भी रहीं, जो अब इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इनमें से एक टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने अपना इकलौता टी-20 शतक लगाया था, जबकि एक टीम चैंपियन बनने के बावजूद IPL से बाहर हो गई।

1. कोच्चि टस्कर्स केरल (KTK)
सचिन का इकलौता T-20 शतक आया था KTK के खिलाफ 2010 में रोंदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड कंपनी ने 1555 करोड़ रुपये में कोच्चि टीम खरीदी। 2011 में टीम टूर्नामेंट का हिस्सा बनी। महेला जयवर्धने की कप्तानी में टीम के पास ब्रेंडन मैक्कुलम, रवींद्र जडेजा, मुथैया मुरलीधरन और श्रीसंथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। हालांकि, टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

क्यों हुई बाहर?


फ्रेंचाइजी मालिक BCCI की बैंक गारंटी को समय पर रिन्यू नहीं करा सके। BCCI ने 6 महीने इंतजार किया, लेकिन 156 करोड़ रुपये की गारंटी नहीं मिलने पर 19 सितंबर 2011 को टीम को टर्मिनेट कर दिया।

2. पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI)
क्रिस गेल के तूफान को झेलना पड़ा सहारा इंडिया ने 2010 में 1700 करोड़ रुपये में पुणे की फ्रेंचाइजी खरीदी। युवराज सिंह, सौरव गांगुली और ऐरन फिंच जैसे दिग्गजों ने टीम की कप्तानी की। 2013 में RCB के खिलाफ क्रिस गेल ने 30 गेंदों में शतक लगाया और 66 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली।

 

 

 

 

क्यों हुई बाहर?
2013 में सहारा इंडिया फ्रेंचाइजी 170.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को रिन्यू नहीं कर सकी। इसके बाद BCCI ने पुणे वॉरियर्स को टूर्नामेंट से हटा दिया

3. डेक्कन चार्जर्स (DC)
दूसरे सीजन में बनी थी चैंपियन 2008 में डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स लिमिटेड (DHCL) ने 1000 करोड़ रुपये में टीम खरीदी। 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका में आयोजित IPL में खिताब जीता। हालांकि, इसके बाद टीम लगातार फ्लॉप रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

क्यों हुई बाहर?
2012 में फ्रेंचाइजी आर्थिक तंगी में आ गई और खिलाड़ियों को सै

लरी भी नहीं दे सकी। BCCI ने 14 सितंबर 2012 को फ्रेंचाइजी को टर्मिनेट कर दिया और 25 अक्टूबर को सन टीवी नेटवर्क ने 425 करोड़ रुपये में टीम को खरीदकर नाम बदलकर सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया।

4. गुजरात लायंस (GL)

पहले ही सीजन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का बैन लगने के बाद गुजरात लायंस को IPL में शामिल किया गया। सुरेश रैना की कप्तानी में टीम ने पहले ही सीजन में टॉप किया, लेकिन प्लेऑफ में हारकर बाहर हो गई।

क्यों हुई बाहर?
चेन्नई और राजस्थान की वापसी के बाद 2018 में गुजरात लायंस का सफर खत्म हो गया। 2022 में गुजरात टाइटंस के रूप में नई फ्रेंचाइजी को IPL में मौका दिया गया।

5. राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS)
फाइनल में 1 रन से चूकी थी ट्रॉफी 2016 में RPSG ग्रुप ने टीम को खरीदा। पहले सीजन में MS धोनी और दूसरे सीजन में स्टीव स्मिथ ने टीम की कप्तानी की। 2017 के फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस से 1 रन से हार मिली थी।

क्यों हुई बाहर?
गुजरात लायंस की तरह RPSG को भी 2 सीजन के लिए मौका दिया गया था। 2018 में CSK और RR की वापसी के बाद RPS का सफर भी खत्म हो गया। हालांकि, 2022 में संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपरजायंट्स टीम खरीदी, लेकिन वह अब तक खिताब नहीं जीत सकी।

Breaking News क्रिकेट खेल समाचार