Site icon unique 24 news

बस में लगी भीषण आग…! चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान…

बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार से रायपुर जा रही एक सवारी बस में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान बच गई। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें…SIR अभियान पर कांग्रेस की आपत्ति: सूची में नाम छूटने का मुद्दा उठाया – unique 24 news

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी ट्रेवल्स की यह बस सोमवार सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही भैंसा गांव के पास सुबह लगभग 9 बजे पहुंची, तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी दरवाजे खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही देर में बस में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version