एक महिला ने की भूत से शादी, आत्माओं से करती है बात

एक महिला ने की भूत से शादी, आत्माओं से करती है बात

वेब-डेस्क :- इंग्लैंड की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है। महिला का कहना है कि उसने एक भूत से शादी की थी और वह आत्माओं से भी बात कर सकती हैं। महिला बताती है कि वह एक गायिका और पारानॉर्मल एक्टिविटी रिसर्चर है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम ब्रोकार्डे है, जो पारानॉर्मल रिसर्चर है। ऑक्सफोर्डशायर में रहने वाली ब्रोकार्डे का दावा है कि उन्होंने 100 से अधिक आत्माओं के साथ बात की है। उनमें कुछ बेहद बदमाश थे, जितना वह जीवित रहने पर बदमाशियां करते थे। उनका दावा है कि उन्होंने एक भूत से शादी की है।

सैकड़ों आत्माओं से बात करने का दावा
उन्होंने बताया कि वह एक शोधकर्ता बनने के बाद उनके संपर्क में कई आत्माएं आईं। उनका दावा है कि कई उनके साथ सुपरमार्केट तक चली जाती हैं। ब्रोकार्डे एक विक्टोरियन सैनिक के भूत एडवर्डो के साथ अपने भूतिया प्रेम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बीते साल एक भूत-प्रेत भगाने की प्रक्रिया के माध्यम से अपनी अलौकिक शादी की।

यह भी पढ़े … ऑफिस या घर के सदस्यों से रहती है असहमति…? काम आएंगे ये एक्सपर्ट टिप्स – unique 24 news

महिला ने बताईं चौंकाने वाली बातें
ब्रोकार्डे की उम्र 42 है और वह एक गायिका भी हैं। उन्होंने आत्माओं से संपर्क साधने की कई दिलचस्प कहानियां भी बताई हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके भूतों के साथ इनकाउंटर में एक शराबी खनिक शामिल है, जिसकी काम के दौरान मौत हो गई।

उनका कहना है कि खनिक मरने के बाद अब भूत बन चुका है और मूर्खतापूर्ण हरकत करता है। वह जिंदा लोगों को बिना किसी वजह के डराता है। उनका कहना है कि वह भूतों के साथ कोशिश करती हैं कि संवाद थोड़ा सहज हो। कभी-कभी आत्माएं अपने दर्द और अपना दुख व्यक्त करना चाहती हैं।

सुपरमार्केट तक चला गई थी एक आत्मा
ब्रोकार्डे ने कहा कि उनसे संपर्क करने वाला एक भूत उनके साथ सुपरमार्केट चला गया। वह वहां फल और सब्जियां को अलमारियों से नीचे फेंकने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि मैंने आत्माओं को अपने प्रियजनों के लिए दर्द से कराहते सुना है।

ब्रोकार्डे का दावा है कि आत्माएं कई मायनों में बिल्कुल जीवित मनुष्यों की तरह होती हैं। हर एक अपनी एक अलग कहानी और व्यक्तित्व है तथा संवाद करने का एक अनोखा तरीका है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके