286 दिन बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित वापसी, PM मोदी और CM साय ने X पर लिखा…

286 दिन बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित वापसी, PM मोदी और CM साय ने X पर लिखा…

रायपुर। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी हुई। 286 दिन बाद बुधवार (19 मार्च) को तड़के 3:30 बजे दोनों एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर लौटे।

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर खुशी जाहिर की है। PM मोदी ने भारतीय मूल की नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता से मुलाकात की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर लिखा-आपका स्वागत है क्रू 9!…धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है।

मजबूत संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा : PM मोदी

PM मोदी ने आगे लिखा-सुनीता विलियम्स और क्रू 9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सच में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका मजबूत संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। पीएम ने लिखा कि ये मिशन इंसानों की क्षमताओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने। सपने देखने की हिम्मत और उन सपनों को हकीकत में बदलने की हिम्मत देता है।

सुनीता एक आइकन

PM मोदी ने लिखा-सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं। सुनीता ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

यह भी पढ़े …छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गूंज उठी बीजापुर के युवाओं की बुलंद आवाज, सीएम साय ने कहा…– unique 24 news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर लिखा…

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हर्ष जताते हुए बधाई और शुभकामनायें दी हैं। सीएम साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री साय ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए X पर ट्वीट कर लिखा नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

सीएम साय ने एक अन्य ट्वीट कर लिखा गर्व है नारी शक्ति पर! अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटी भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स जी का 3 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube 

छत्तीसगढ़ देश दुनियां