Site icon unique 24 news

आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्मा होती है, तो कहां जाती है

वेब-डेस्क :- मानव जीवन में मृत्य अटल सत्य है। यहां पर जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हालांकि, लोगों के मन अक्सर एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्मा  होती है, तो कहां जाती है। मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई अध्ययन हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना अभी भी बाकी है, उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत।

महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए बताया है कि आत्मा अमर है जो सिर्फ शरीर बदलती है। उन्होंने कहा कि आत्मा को मारा नहीं जा सकता। जिस तरह मनुष्य पुराने कपड़ों को उतारकर नए कपड़ों को धारण करता है, ठीक उसी तरह आत्मा भी एक समयावधि के बाद एक नया शरीर धारण करती है, लेकिन नए शरीर को धारण करने का मतलब हमेशा इंसान के शरीर से नहीं है।

क्या है मौत का रहस्य? 
किसी इंसान की मौत के बाद ऊर्जा, चेतना का क्या होता है?  ऐसे कई सवाल मन में खड़े होते हैं। वैज्ञानिकों ने मौत से जुड़े रहस्यों से कई बार पर्दा उठाने की कोशिशें की है, लेकिन उनको अभी तक सफलता नहीं मिली है। जीवविज्ञान के कई रहस्यों से विज्ञान ने पर्दा उठा तो दिया है, लेकिन मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जो अभी भी अनसुलझे हैं।

यह भी  पढ़े …

नन्ही बच्ची ने अपनी मासूमियत से जीत लिया लोगो का दिल, विडियो वायरल

क्या होता है दोबारा जन्म 
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मौत के बाद दोबारा जन्म लेने में कई वर्ष लगते हैं। हालांकि, कभी-कभी तुरंत नया जन्म हो जाता है। इंसान के कर्म फल भोगने के लिए नए शरीर का इंतजार होता है और तब तक आत्मा निष्क्रिय रहती है। इंसान के कर्म और संस्कारों के हिसाब से नया जन्म मिलता है।

मौत के समय मुनष्य के मन में जैसे भाव रहते हैं उसको उस प्रकार की योनि मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दो तरह की योनियां होती है। पहली पितृ योनि और दूसरी प्रेत योनि होती है। पितृ योनियों में गंधर्व, यक्ष और सिद्ध होते हैं जिसमें माना जाता है कि सिद्ध योनि सर्वश्रेष्ठ है।

क्या मौत के बाद भी जीवन है? 
मृत्यु के बाद भी जीवन है या नहीं? यह अभी भी रहस्य है। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे पता किया जा सके कि मौत के बाद जीवन है। कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि मौत के पहले अजीबो-गरीब सपने आते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग मौत के करीब होते हैं, उनके शरीर में एक उत्तेजना प्रणाली सक्रिय हो जाती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version