Site icon unique 24 news

नींद की गोली पति को खिलाकर मूसल से सिर कुचला…

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्तों को कलंकित करने वाली ऐसी वारदात हुई है जिसने इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ की मुस्कान और आगरा की रूबी शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया | मथुरा में भी नैना ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।इसके बाद शव को भी ठिकाने लगा दिया। किसी को भनक तक न लगी। तीन महीने से अधिक समय बाद इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद सभी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें… ममता बनर्जी की कार पर पत्थरबाजी -साथ ही फेके जूते – unique 24 news

बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट पर लेकर पहुंची। यहां पर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया था कि छोटे भाई मनोज सोनी का 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया।परेशान होने के बाद उन्होंने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

इधर, सात जून को घर में ताला लगाकर नैना छोटी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन परेशान होने लगे और उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना परेशान होने लगी और वह अपने मायके चली गई। पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version