ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा

वेब -डेस्क :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द ही भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण दौरे में उनकी पत्नी उषा वेंस भी उनके साथ होंगी। यह यात्रा न केवल व्यापारिक तनाव को दूर करने के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि इसके कई कूटनीतिक और व्यक्तिगत पहलू भी हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय?

उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस की यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। इससे पहले वे फ्रांस और जर्मनी का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अवैध प्रवास और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर यूरोपीय देशों की आलोचना की थी। भारत में उनकी यह यात्रा व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीकी नवाचार को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है।

यह भी पढ़े … भारत सरकार ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं – unique 24 news

उषा वेंस की पहली भारत यात्रा :- भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक उषा वेंस पहली बार अपने पैतृक देश की यात्रा करेंगी। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे थे, जिससे इस यात्रा का व्यक्तिगत महत्व भी बढ़ जाता है। माना जा रहा है कि वे इस दौरान अपने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ने का प्रयास करेंगी।

पेरिस में मोदी-वेंस की मुलाकात :- फरवरी में पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडी वेंस के बीच अहम बैठक हुई थी। इस वार्ता में परमाणु प्रौद्योगिकी में सहयोग, व्यापार, और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने वेंस फैमिली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी और उनके बच्चों को उपहार भी दिए थे।

ट्रंप के टैरिफ ऐलान का प्रभाव :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 2 अप्रैल से भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में जेडी वेंस की भारत यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरे से व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने और संभावित विवादों को सुलझाने की दिशा में पहल हो सकती है।

भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते

हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंध काफी मजबूत हुए हैं, खासकर व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में। हालांकि, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद व्यापार नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच कुछ मतभेद उभरकर सामने आए हैं। इस यात्रा के दौरान इन मुद्दों को हल करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खबर जरा हटके देश दुनियां