अनंत अंबानी की अनूठी पहल: पैदल यात्रा के दौरान खरीदी 250 मुर्गियां

अनंत अंबानी की अनूठी पहल: पैदल यात्रा के दौरान खरीदी 250 मुर्गियां

वेब-डेस्क :-देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों वह जामनगर से द्वारका तक 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक अनूठी पहल की, जिसने सभी का ध्यान खींचा। अनंत अंबानी ने बूचड़खाने ले जाई जा रही 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया और उन्हें पालने का फैसला किया।

मुर्गियों को बचाने की अनूठी पहल

अपनी पैदल यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर से बात की। फिर उन्होंने दोगुनी कीमत देकर सभी मुर्गियों को खरीद लिया। इसके बाद अनंत अंबानी ने एक मुर्गी को हाथ में उठाकर “जय द्वारकाधीश” का नारा लगाया। उनकी इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

धार्मिक स्थलों पर लिया आशीर्वाद

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अंबानी की यात्रा के पांचवें दिन वह वडत्रा गांव के पास स्थित विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला पहुंचे। वहां उन्होंने संस्थापक मगनभाई राज्यगुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने खंभालिया के फुललीया हनुमान मंदिर में भरतदास बापू से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। बापू ने अनंत अंबानी को भगवान द्वारकाधीश की फोटो भेंट की, जिसे उन्होंने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया।

यह भी पढ़े ….  Ratan Tata Will : इतने करोड़ की संपत्ति किया दान, लेकिन रतन टाटा ने

10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी ने 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से अपनी यात्रा शुरू की थी। वह 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी यात्रा से किसी को असुविधा न हो, वह रात में यात्रा कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में कही यह बात

मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत अंबानी ने कहा, “मैं कोई भी कार्य शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश का स्मरण करता हूं। मेरा युवाओं से आग्रह है कि वे भगवान में विश्वास रखें, क्योंकि जहां भगवान हैं, वहां चिंता की कोई बात नहीं होती।”

वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित

अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण के लिए अपने प्रोजेक्ट “वनतारा” के तहत सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। हाल ही में, केंद्र सरकार ने उन्हें पशु कल्याण में उनके योगदान के लिए “प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया। वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक जानवरों को बचाया गया है।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां