कोरियन डांसर के साथ अनुष्का सेन, बेहतरीन डांस वीडियो हो रहा वायरल

कोरियन डांसर के साथ अनुष्का सेन, बेहतरीन डांस वीडियो हो रहा वायरल

वेब-डेस्क :- अभिनेत्री अनुष्का सेन ने छोटी उम्र में ही काफी नाम कमाया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपना बेहतरीन डांस वीडियो शेयर किया है। यूजर इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Anushka Sen | Like Jennie Dance with the super cool @liakimhappy such an honour dancing with you! Thank you @asialab.kr @asialab_ceo for this amazing… | Instagram

वीडियो में क्या है? 
अनुष्का सेन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह वन पीस में एनर्जेटिक डांस कर रही हैं। डांस करते हुए अनुष्का काफी खुश हैं। वह चेहरे से बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। अनुष्का सेन साउथ कोरियन डांसर लीआ किम के साथ डांस कर रही हैं। अनुष्का ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

यह भी पढ़े ….

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
अनुष्का सेन के नए डांस वीडियो को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है “अनुष्का में बहुत ऊर्जा है।” एक और यूजर ने लिखा है “आपके मूव्स अच्छे हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा है “आपके बाल काफी अच्छे लग रहे हैं।” वीडियो पर एक घंटे में एक मिलियन व्यूव्ज आ चुके हैं।

अनुष्का के बारे में
आपको बता दें कि अनुष्का सेन 22 साल की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की। सबसे पहले अनुष्का सेन साल 2009 में ‘यहां मैं घर घर खेली’ सीरियल में नजर आई थीं। साल 2012 में वह ‘बालवीर’ सीरियल से मशहूर हो गईं। वह ‘झांसी की रानी’ सीरियल में भी नजर आईं। इसके अलावा वह ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘दिल दोस्ताना’ में नजर आ चुकी हैं। अनुष्का सेन ‘क्रेजी कुक्कड़’, ‘लिहाफ’ और ‘आईएम नेक्स्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मनोरंजन, फिल्म और संगीत