‘धुरंधर’ के नए पोस्टर में अलग अंदाज में दिखे अर्जुन रामपाल

‘धुरंधर’ के नए पोस्टर में अलग अंदाज में दिखे अर्जुन रामपाल

मनोरंजन डेस्क :- जब भी अर्जुन रामपाल पर्दे पर आते हैं, कुछ अलग और दमदार लेकर आते हैं। अब वो अपनी नई फिल्म धुरंधर में डर की परिभाषा बदलने जा रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल को एंजेल ऑफ डेथ (मौत का देवदूत) के रूप में दिखाया गया है उनकी गहरी नज़र, घनी दाढ़ी, हाथ में सिगार, आंखों में आग और रफ-टफ लुक देखकर साफ लगता है कि इस बार वो पूरी तरह डार्क किरदार में नज़र आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें……. इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक़’ पर हाई कोर्ट का फैसला – unique 24 news

फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा, और इसके लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

रणवीर सिंह ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा — “The Angel of Death. The countdown begins – 4 Days To Go! #DhurandharTrailer 12 नवंबर दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा। सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को।”

अर्जुन रामपाल का करियर हमेशा से अलग-अलग और दमदार किरदारों से भरा रहा है। उनके फैंस उन्हें रॉ और रग्ड रोल्स में देखना बहुत पसंद करते हैं। और उनकी रेंज देखकर कहना गलत नहीं होगा कि डराने वाले किरदारों में उनसे बेहतर कोई नहीं। धुरंधर के साथ वो इस स्तर को और ऊंचा करने वाले हैं।

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर एक यादगार अनुभव देने का वादा करती है।

धुरंधर को Jio Studios और B62 Studios ने पेश किया है। इसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है, और इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मनोरंजन, फिल्म और संगीत