आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला…

आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला…

प्रयागराज :- श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें…‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़,स्केल, टेंशन और खतरनाक अंदाज़… – unique 24 news

घटना उस समय हुई जब आशुतोष ब्रह्मचारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले और श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण (12 तारीख की सुनवाई) की पैरवी के लिए प्रयागराज आ रहे थे। उनके अनुसार, ट्रेन फतेहपुर और सिराथू के बीच पहुंच रही थी और वे टॉयलेट जाने के लिए उठे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर अकेला था, हाथ में धारदार हथियार था और कई जगह चोट पहुंचाई। घटना के बाद उन्होंने ट्रेन के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। इस हमले से ट्रेन में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और यही हमले की योजना के पीछे की वजह हो सकती है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने मामले में प्रयागराज जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है और जांच शुरू हो गई है। उन्हें हमले के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, खासकर इसलिए कि आशुतोष ब्रह्मचारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के प्रमुख वादी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

अपराध / हादसा खबरें अन्य राज्यों की