रायपुर :- बहरीन (यूएई) में 22 से 27 अक्टूबर तक आयोजित एशियन यूथ गेम्स-2025 में म्यूथाई खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवशाली सातवां स्थान हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत का रायपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
रायपुर स्टेशन पर उमड़ा खेल प्रेमियों का जनसैलाब
राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राज्य म्यूथाई संघ, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी एवं खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और पारंपरिक रीति से युवराज सिंह एवं उनके पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत का स्वागत किया। मौके पर उपस्थित डीएसपी रुस्तम सारंग ने भी खिलाड़ी को बधाई दी।
यह भी पढ़े … CIMS Bilaspur ने दी नई जिंदगी: पोलियो,रीढ़ विकृति पीड़ित महिला की सर्जरी – unique 24 news
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने जानकारी दी कि स्वागत समारोह में अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी विशाल हियाल, शुभम निषाद, एकेडमी संचालक एवं भाजपा खेल-कला प्रदेश प्रमुख अमन यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ‘आदि शक्ति नारी उन्नयन संस्थान’ की अध्यक्ष अन्नू कंवर, खिलाड़ी जय कुमार, आर्यन पटेल, विद्या सोनी, आदित्य सोलंकी, ओंकार, समीर सोनवानी, आकाश कासू, महेन्द्र साहू सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रेलवे स्टेशन से म्यूथाई संघ के प्रतिनिधि मंडल ने युवराज सिंह के साथ छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, विधायक अनुज शर्मा और राज्य खेल संचालक तनुजा सलाम से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस वर्ष एशियन यूथ गेम्स में कुल 22 खेल शामिल थे, जिनमें म्यूथाई भी एक था, और छत्तीसगढ़ से युवराज ही एकमात्र खिलाड़ी रहे — जो राज्य के लिए गौरव की बात है।
डॉ. वर्णिका शर्मा, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा एवं संचालक तनुजा सलाम ने युवराज सिंह, उनके पिता राजेन्द्र सिंह और छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ को हार्दिक बधाई दी।
बस्तर निवासी युवराज के प्रारंभिक कोच अब्दुल मोइम (सचिव, बस्तर म्यूथाई संघ) हैं, जिनके मार्गदर्शन और पिता राजेन्द्र सिंह के सहयोग से युवराज ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।
केंद्रीय खेल मंत्री और पी.टी. उषा ने दी बधाई
इससे पहले, 28 अक्टूबर को बहरीन से दिल्ली लौटने पर भारतीय म्यूथाई दल के प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया, सिने अभिनेता मनोज जोशी और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी. टी. उषा से भेंट की थी। इस दौरान मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में म्यूथाई खेल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

