सुपरवाइजर से कंपनी के कर्मचारियों ने की मारपीट : कलेक्टर से करेंगे शिकायत
छत्तीसगढ़ :- कोरबा में बालको थानांतर्गत मारपीट की एक घटना सामने आई है। लालघाट देसी शराब दुकान के सुपरवाइजर के साथ प्लेसमेंट एजेंसी ऑल सर्विस ग्लोबल प्रा.लि.कोरबा के करीब पांच कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित का नाम कमलेश गुप्ता है, जो तुलसी नगर का निवासी है।…











