Site icon unique 24 news

भूपेश को सरकार की नक्सल नीति पर टिप्पणी का अधिकार नहीं : BJP

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि बघेल को प्रदेश सरकार की नक्सल नीति पर कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस कांग्रेस ने लगातार नक्सलवादियों के साथ भाईचारा निभाया, वह कांग्रेस अब भाजपानीत केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सल विरोधी ऑपरेशन से तिलमिलाई हुई है। वस्तुतः 2014-2024 का यह दशक नक्सली-उन्मूलन के लिहाज से एकता, रणनीति और साहस से रचे गए नए इतिहास के लिए जाना जा रहा है।

यह भी पढ़े …रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में तनाव…! गरमाई सियासत – unique 24 news

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिन नक्सलियों की सरेआम रहनुमाई करते और उन्हें भटका हुआ मासूम बताते नहीं थकते, उन्हीं नक्सलियों ने कांग्रेस के सत्तावादी संरक्षण में हजारों-हजार निर्दोष नागरिकों, सुरक्षा जवानों, आदिवासियों व जनप्रतिनिधियों का खून बहाकर रक्तरंजित इतिहास लिखा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि नक्सलवाद के पक्ष में खड़ी नजर आने वाली कांग्रेस आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को नक्सल-नीति पर ज्ञान परोसकर अपने दिमागी दीवालियापन का प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की पूर्ति कर रहे हैं, तो काँग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version