नई दिल्ली :- 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी कुछ इशारे करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो का विवाद और दोनों पक्षों का रुख:बीजेपी का आरोप: भारतीय जनता पार्टी (जैसे कि अमित शाह और अनुराग ठाकुर) और कुछ आलोचकों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ‘वंदे मातरम’ के गायन को बीच में रोकने का इशारा कर रहे थे। जिसे हथियार बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।
यह भी पढ़ें… हैवान पिता ने 11 माह की मासूम का यमुना में फेंककर ले ली जान – unique 24 news
देखिये वायरलवयरल विडियो…. 👇
कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बज रहा था। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और कुछ दूरी पर राहुल गांधी खड़े थे। राष्ट्रगीत का तीसरा और चौथा छंद बजने के दौरान राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और खरगे की तरफ देखा। इसके तुरंत बाद सोनिया गांधी ने खरगे जी से कुछ बातचीत की और पास खड़े एक कार्यकर्ता से भी इशारा किया।
भाजपा का तीखा प्रहार
गुजरात बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने यह वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को साधने के लिए राष्ट्रगीत का अपमान किया और ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रुकवाने की कोशिश की। वहीँ इंदिरा भवन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से वंदे मातरम के केवल दो ही छंद गाने का चलन रहा है ताकि किसी दूसरे वर्ग को आपत्ति न हो। हो सकता है सोनिया जी ने पूरा गीत बजने पर बात की हो, और अगर ऐसा है तो हम इसका स्वागत करते हैं।
वहीं कुछ अन्य लोगों का दावा था कि सोनिया गांधी खरगे जी के लिए कुर्सी या पानी मांग रही थीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी के दावों को झूठा करार देते हुए साफ किया कि राष्ट्रगीत को रोकने का कोई प्रयास नहीं हुआ था। सोनिया गांधी केवल खरगे जी के बैठने के लिए सीट की व्यवस्था करने को कह रही थीं। वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी कहा कि कार्यक्रम पूरी मर्यादा से संपन्न हुआ और कोई विवाद नहीं था।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

