महात्मा गांधी की जयंती पर करें इन संदेशों से बापू के आदर्शों का आह्वान

महात्मा गांधी की जयंती पर करें इन संदेशों से बापू के आदर्शों का आह्वान

web-desk :- गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। यह दिन महात्मा गांधी, यानी राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के रूप में पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों ने न केवल भारत की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और मानवता का रास्ता दिखाया। संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है, जो गांधीजी के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है।

गांधी जयंती पर शुभकामनाएं देकर बापू के आदर्शों को याद करें। इस दिन भेजी गई शुभकामनाएं हमें सत्य, त्याग, नैतिकता और अहिंसा की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शुभकामनाओं के जरिए हम समाज में शांति और एकता का संदेश फैलाते हैं। गांधी जयंती पर दिए गए संदेश युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस गांधी जयंती के मौके पर सभी को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है
सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

 

यह भी पढ़े ..हाथ जोड़कर बोले- हमें माफ कर दो…फूटफूट कर रोते दिखे बरेली के उपद्रवी - unique 24 news

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई

दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर, तुमने कैसी करामात दिखाई।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

 

देश के लिए किए कई त्याग जिसने 
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा 
जो बन गया इस भारत की आत्मा।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

 

खादी मेरी शान है
करम ही मेरी पूजा है।
सच्चा मेरा कर्म है
और हिंदुस्तान मेरी जान है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां