नेशनल डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का नया सिलेबस जारी कर दिया है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को इस सिलेबस के अनुसार पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है। जिसमें प्रोजेक्ट-बेस्ड, इंक्वायरी-ड्रिवन और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड शिक्षा पर जोर दिया गया है।
12वीं के साइंस विषयों में नहीं हुआ बदलाव
अगर आप 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के सिलेबस में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो बता दें कि इन विषयों का पाठ्यक्रम पिछले सत्र की तरह ही रखा गया है। यानी, सत्र 2024-25 का सिलेबस ही आगामी परीक्षाओं के लिए मान्य होगा। CBSE की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़े …
कैसे करें सिलेबस डाउनलोड?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- “एकेडमिक” टैब पर क्लिक करें और “सेकेंडरी करिकुलम/सीनियर सेकेंडरी सिलेबस” लिंक पर जाएं।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप अपनी कक्षा और विषय के अनुसार सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
- यह सिलेबस आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उपयोगी होगा और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न इसी पर आधारित होंगे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….