Site icon unique 24 news

CG News: 13 साल बाद बड़ी पदोन्नति, 2813 व्याख्याता बने प्राचार्य, जल्द होगी पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया ने आखिरकार गति पकड़ी है। पूरे 13 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के 2813 व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इनमें ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 व्याख्याता शामिल हैं।

काउंसलिंग से होगी पदस्थापना

प्राचार्य पद पर पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों की पदस्थापना हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त पदों पर की जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया अगले सप्ताह आयोजित होने की संभावना है। संचालनालय लोक शिक्षण को काउंसलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े …

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की लिखी पत्र लाई रंग, 2621 सहायक शिक्षक होंगे समायोजित

न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन है आदेश

गौरतलब है कि यह पदोन्नति आदेश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

लंबे समय से चल रही थी मांग

पिछली बार आदिम जाति कल्याण विभाग में वर्ष 2013 और स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में पदोन्नतियाँ हुई थीं। तब से बड़ी संख्या में प्राचार्य के पद खाली पड़े थे और अधिकांश स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य से काम चलाया जा रहा था। कई व्याख्याता सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, जिनकी पदोन्नति समय पर नहीं हो सकी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version