CG News : अक्षय तृतीया पर मंदिर में मचा हड़कंप! मधुमक्खियों के हमले में बच्चों समेत 60 श्रद्धालु हुए घायल

CG News : अक्षय तृतीया पर मंदिर में मचा हड़कंप! मधुमक्खियों के हमले में बच्चों समेत 60 श्रद्धालु हुए घायल

बालोद। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बालोद जिले के देवगहन ग्राम स्थित मुनि बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित करीब 60 लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़े …

Cabinet Meeting: बर्खास्त शिक्षकों की बहाली समेत साय कैबिनेट में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़