रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दरसल मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए अंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम बदला-बदला नजर आया। जहां सुबह धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और हल्की बौछारों की संभावना जताई गई।
तापमान में आई नरमी
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़े …
भारत-पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में अलर्ट, CM विष्णुदेव साय बोले…
जीपीएम में राहत भरा दिन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….