छत्तीसगढ़ निगम मंडल कर्मचारी महासंघ का पुनर्गठन, डीएल चौधरी बने नए अध्यक्ष, धर्मेंद्र सेंगर को भी मिली को अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ निगम मंडल कर्मचारी महासंघ का पुनर्गठन, डीएल चौधरी बने नए अध्यक्ष, धर्मेंद्र सेंगर को भी मिली को अहम भूमिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निगम-मंडल कर्मचारियों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था छत्तीसगढ़ निगम मंडल कर्मचारी महासंघ का पुनर्गठन कर दिया गया है। देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेशभर के सभी 33 निगम-मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एचपी साहू ने की।

बैठक में महासंघ अध्यक्ष संजय सक्सेना का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से डीएल चौधरी, स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन को महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़े …

Trains Cancelled : गर्मी के बीच रेलवे का झटका, 35 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

धर्मेंद्र सिंह सेंगर रायपुर विकास प्राधिकरण को महासंघ के महासचिव चुने गए। संजय सक्सेना को महासंघ संयोजक एवं भरतपुरी गोस्वामी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी निगम मंडल के कर्मचारियों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शासन से अपनी मांग रखने की रणनीति बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

छत्तीसगढ़