Site icon unique 24 news

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा BJP का नया प्रभारी!

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी BJP के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्रकार ने संकेत दिया है कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रभारी नियुक्त करने का अधिकार है और वे उचित समझे जाने पर सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी प्रभारी बनेगा, वह अच्छा ही होगा।

यह भी पढ़ें… WhatsApp का अनोखा फीचर सूंघ लेगा स्कैमर्स को – unique 24 news

मीडिया से बातचीत के दौरान अजय चंद्रकार से छत्तीसगढ़ के लिए BJP प्रभारी की नियुक्ति के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही किसी व्यक्ति की नियुक्ति की जा सकती है। उन्होंने इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार बताया।चंद्रकार के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष उचित समय आने पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व किसी भी नियुक्ति पर गहन विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी नया प्रभारी बनेगा, वह योग्य होगा। उनके इस बयान के बाद राज्य भाजपा में नए प्रभारी की संभावित नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम या नियुक्ति की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version