Site icon unique 24 news

WhatsApp का अनोखा फीचर सूंघ लेगा स्कैमर्स को

टेक डेस्क :- WhatsApp ने एक न्यू फीचर लॉन्च किया है, जिसका काम स्कैमर्स के मैसेज का पता लगाना है और यूजर्स को उस चैट पर वॉर्निंग दिखाना है. यह फीचर ऑन-डिवाइस काम करेगा. इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन करना है. WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने बताया है कि वह एक न्यू टूल लेकर आ रहा है, जिसका काम यूजर्स को साइबर स्कैमर्स से बचाना है. इसके लिए अलर्ट सिस्टम को शामिल किया गया है |

यह भी पढ़ें… Air India का बड़ा एक्शन,‘गांजा कांड’ के बाद हर पायलट का होगा ड्रग टेस्ट – unique 24 news        

वॉट्सऐप का स्कैम अलर्ट फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है, सभी टेस्टिंग कंप्लीट होने के बाद इसको स्टेबल वर्जन में जारी किया जाएगा. बीटा वर्जन की टेस्टिंग से पता चलता है कि यह ऑन डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल पर काम करता है और संदिग्ध मैसेज पर रेड प्लैग दिखाएगा.

ऑन डिवाइस मशीन लर्निंग के फायदे की बात करें तो इससे सभी मैसेज प्राइवेट रहेंगे. यह सर्विस ऑन डिवाइस काम करेगी और मैसेज की जानकारी वॉट्सऐप के सर्वर, मेटा या अन्य किसी भी प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंचेगी.

लंबे समय से साइबर स्कैमर्स एक्टिव हैं और अधिकतर केसों में स्कैमर्स वॉट्सऐप का सहारा लेकर विक्टिम से संपर्क करते हैं. ऐसे में वॉट्सऐप का यह लेटेस्ट फीचर्स काफी काम का साबित होगा.

वॉट्सऐप में मैनुअली ऑन करना होगा
वॉट्सऐप में आने वाला स्कैम अलर्ट टूल को मैनुअली ऑन करना होगा. इसके लिए वॉट्सऐप की सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा. फिर वहां पर AI टूल ऑटोमेटिक डाउनलोड करना पड़ेगा. हालांकि यूजर्स जब चाहें, उसको ऑफ भी कर सकते हैं |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

                                                                       

Exit mobile version