काहिरा में दिखेगा छत्तीसगढ़ का दम,एयर राइफल शूटिंग में दिव्यांशु का चयन…

काहिरा में दिखेगा छत्तीसगढ़ का दम,एयर राइफल शूटिंग में दिव्यांशु का चयन…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाज दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मिस्र की राजधानी काहिरा (Cairo) में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें…. जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन – unique 24 news

राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार दिव्यांशु देवांगन को 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उनका यह चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ (CPRA) ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। संघ के अनुसार, दिव्यांशु की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत खेल जीवन का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग मानचित्र पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

संघ ने दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही विश्वास जताया है कि वे काहिरा में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ ने राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा राज्य में शूटिंग खेल के विकास से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

राज्य का खेल जगत दिव्यांशु को ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएं दे रहा है और उम्मीद कर रहा है कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खेल समाचार छत्तीसगढ़