मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया सलाम

मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया सलाम

रायपुर : -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ’केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (CRPF) के आज 27 जुलाई को स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें…CG:नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की सौगात – unique 24 news (unique24cg.com)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआरपीएफ के जाबांजों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए कहा है कि उनकी देश सेवा, समर्पण और निष्ठा के हम सब भारतवासी ऋणी हैं। आज जो हम अपने आप को इतना सुरक्षित महसूस करते हैं यह इन वीर जवानों के त्याग और समर्पण का परिणाम है |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें