Transfer News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 7 सिविल जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट…

Transfer News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 7 सिविल जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश के न्यायिक ढांचे में बदलाव करते हुए सात वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 मई को पारित किया गया है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को 12 मई तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े …

Transfer News : तीन थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

तबादला सूची इस प्रकार है:

  • असलम खान, सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी), चांपा से स्थानांतरित होकर रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज होंगे।

  • कुमारी आकांक्षा राठौर, पंडरिया से स्थानांतरित होकर दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के रूप में पदस्थ होंगी।

  • कुमारी नम्रता नोर्गे, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर में पदस्थ हैं, अब चांपा में सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

  • सोनी तिवारी, दल्लीराजहरा से स्थानांतरित होकर कोरबा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज बनेंगी।

  • आलोक कुमार अग्रवाल, रायपुर से स्थानांतरित होकर पंडरिया में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज के रूप में तैनात होंगे।

  • राहुल कुमार, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा में सेवाएं दे रहे थे, अब दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज होंगे।

  • कामिनी वर्मा, बगीचा से स्थानांतरित होकर रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में पांचवें अतिरिक्त जज के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़