राजिम के चंपारण में आ रहे हैं मोरारी बापू

राजिम के चंपारण में आ रहे हैं मोरारी बापू

नवापारा राजिम :- विश्वविख्यात रामकथावाचक पूज्य मोरारी बापू अपनी भारत दर्शन स्वस्तिक यात्रा में अपने अनुयायियों के साथ 19 नवम्बर को चंपारण आ रहे हैं, विदित हो कि यह स्वस्तिक यात्रा दो चरणों में हो रही है, और दूसरा चरण 14नवम्बर से द्वारिकापुरी से शुरू हुआ है, श्री शारदापीठ के पूज्य श्री शंकराचार्य भगवंत के मंगल आशीष लेकर इसका शुभारम्भ हुआ है, मोरारी बापू अपने श्रोता भक्तों को लेकर रेल मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, दो ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोग प्रत्येक पड़ाव पर कथा सुनते हुए साथ चल रहे हैं |

यह भी पढ़ें…. छत्तीसगढ़ पटवारी-आरआई पेपर लीक केस में दो आरोपी गिरफ्तार unique 24 news

इसी क्रम में पांचवे दिन की श्री रामकथा श्री महाप्रभुजी की प्राकृत्स्यस्थली चंपारण धाम में सुबह के सत्र में सुबह 10बजे से प्रारम्भ हो जाएगी, धाम के ट्रस्टी कमल भाई अड़ीया ने सभी का भावभीना स्वागत करते हुए उनके आगमन को शुभ संकेत बताया है, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने अपनी 40 साल पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए बताया कि देवन्द्र नगर रायपुर में पहली बार उनकी कथा में दर्शन हुए थे, फिर दो बार वे चंपारण आ चुके हैं, यहाँ भी वे रामकथा कर चुके हैं, राजिम में भी उनके सानिध्य प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है, उन्होंने कहा कि पूज्य बापू अपनी कथाओं में नवाचार करने के लिए जाने जाते हैं |

उनकी प्रत्येक कथा का अपना एक विशिष्ट नाम और विषय शीर्षक होता है, अयोध्या से चित्रकूट और श्रीलंका तक वे अनवरत यात्राएँ निकालकर कथा कर चुके हैं, बृज चौरासी कोस की यात्रा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में भी रामकथा करते हुए यात्राएं कर चुके हैं, रेलमार्ग से व अन्य माध्यमों से अपने हजारों श्रोता भक्त जनों को लेकर चलते हैं, इस बार दीपावली से पूर्व स्वस्तिक यात्रा के नाम से फिर भारत देश को जोड़ते हुए विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक स्थलों पर यात्रा कर रहे हैं, इसी क्रम में वे आज सुबह चंपारण आ रहे हैं अंचल के समस्त लोग इस समाचार को पाकर आनंदित हो रहे हैं, नगर के विप्र समाज व अन्य सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने उनके आगमन को अंचल के लिए मंगलकारी बताया है, श्री महाप्रभु जी के वंशज जय जय श्री द्वारकेशलालजी , कमल भाई, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री, डॉक्टर टी एन रमेश, डॉक्टर राजेंद्र गदिया,मोहन अग्रवाल, आर बी शर्मा ,बंगानी परिवार, पत्रकार प्रवीण देवांगन, पत्रकार रानुप्रिया, श्यामकिशोर शर्मा, रमेश पहाड़िया, रमेश चौधरी, लीलाराम साहू , नंदकिशोर राठी, विद्याभूषण, श्वेता पांडे, महावीर मुखिया जी, ऋषिकेश तिवारी आदि प्रबुद्ध जनो ने कथा सत्र में शामिल होने और उनके दर्शन लाभ लेने की अधिकाधिक लोगों से अपील की है |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़