छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बारिश और मैदान पर भरे पानी के बीच हुआ मुकाबला

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बारिश और मैदान पर भरे पानी के बीच हुआ मुकाबला

रायपुर :- राजधानी में बुधवार को खेले गए मैच में बैलाडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस हार के बाद राजधानी रॉयल्स की खिताबी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जबकि बैलाडिला बुल्स ने सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

यह भी पढ़ें… अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू होगी – unique 24 news

राजधानी रॉयल्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ। बुल्स की ओर से राहुल यादव ने शुरुआती मौके का फायदा उठाते हुए शानदार शॉट लगाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन 60 मिनट के खेल में कोई दूसरी सफलता नहीं मिली। मैदान पर पानी भरने के कारण खिलाड़ियों को गेंद आगे बढ़ाने में भी परेशानी हुई। बुल्स के गोपाल पैकरा ने दूसरा गोल करने की कोशिश की, लेकिन अंपायर ने उसे अमान्य करार दिया। इस मुकाबले में हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच और राहुल यादव को स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं, शाम 5 बजकर 40 मिनट पर न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। न्यायधानी की ओर से केतन ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया, जबकि चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने गोल दागकर मैनपाट की वापसी कराई। केतन को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और मोहित नायक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खेल समाचार छत्तीसगढ़