रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी राशन दुकानों से चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुसौर पुलिस ने GPS ट्रैकर की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और वारदात में इस्तेमाल क्रेटा व इनोवा कार समेत कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें… CG School Holiday: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी unique 24 news
पुसौर थाना क्षेत्र में लगातार शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं। चोरों की पहचान करने के लिए पुलिस ने राशन दुकान संचालकों को GPS ट्रैकर लगाने की सलाह दी। इसी दौरान एक शक्कर की बोरी में ट्रैकर छिपाया गया। 25 और 26 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की राशन दुकान में चोरी हुई। आरोपी ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी ले गए। GPS के संकेतों का पीछा करते हुए पुलिस टीम पत्थलगांव पहुंची, जहां ट्रैकर लगी बोरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में समीर आलम, मोहम्मद हफीज, संतोष कुमार माहेश्वरी, डमरूधर खूंटे और सेवाल कुजूर शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चार आरोपियों पर चोरी में शामिल होने और सेवाल कुजूर पर चोरी का माल खरीदने से संबंधित आरोप सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। मामले में नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


