ट्रंप की नीतियों को ओबामा ने बताया खोखला, बोले-‘जनता के पैसों की हेरा-फेरी’

ट्रंप की नीतियों को ओबामा ने बताया खोखला, बोले-‘जनता के पैसों की हेरा-फेरी’

अमेरिका :-  पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले अमेरिकी मिडवेस्ट के दो राजनीतिक रूप से अहम राज्यों, ओहियो और मिशिगन में धुआंधार प्रचार करते हुए ट्रंप प्रशासन के कामकाज, विदेश नीति और वित्तीय फैसलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल को प्रशासनिक अव्यवस्था, क्रूरता और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है।

यह भी पढ़ें…. Philippines Plane Crash: दो विमान टकराए, 4 पायलटों की मौतunique 24 news

क्लीवलैंड में आयोजित एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव पर ट्रंप प्रशासन के रुख की कड़ी आलोचना की। ओबामा ने साफ शब्दों में कहा, “मौजूदा राष्ट्रपति ने कई गलत फैसले लिए हैं, लेकिन सबसे चिंताजनक एक गैर-जरूरी युद्ध की शुरुआत करना रहा, जिसकी किसी को दरकार नहीं थी।”
मतदाताओं से रिपब्लिकन नीतियों के खिलाफ लामबंद होने की अपील करते हुए ओबामा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में जनता ने सिर्फ अफरा-तफरी, क्रूरता, भ्रष्टाचार और अयोग्यता देखी है। अब बैलेट के जरिए यह संदेश देने का वक्त है कि जनता यह सब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

मिशिगन के डेट्रॉइट में डेमोक्रेटिक सीनेट प्रत्याशी अब्दुल अल-सैयद और गवर्नर पद की उम्मीदवार जोसलिन बेन्सन के समर्थन में बोलते हुए ओबामा ने वित्तीय पारदर्शिता के मुद्दे पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी इतिहास में ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा गया, जहां देश का शीर्ष नेतृत्व सार्वजनिक धन को लेकर इस कदर मनमानी और हेराफेरी कर रहा हो।
ओबामा ने 3 नवंबर के मतदान को एक ‘सर्किट ब्रेकर’ की तरह बताया, जो प्रशासन के अलोकतांत्रिक और अनियंत्रित फैसलों पर रोक लगाने का काम करेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News देश दुनियां