रायपुर :- BSP भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने की अटकलों के बीच इस्पात मंत्रालय ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने संबंधी दावों को गलत बताया है। इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की आशंकाओं और राजनीतिक आरोपों के बीच केंद्र सरकार के इस बयान से चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें…. FSSAI की नई गाइडलाइन: भारी पड़ेगा खुले में खोया और पनीर लाना-ले जाना – unique 24 news
इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ समाचार पत्रों में भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने की आशंका जताई गई है, लेकिन यह दावा गलत है। मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में संबंधित अखबारों में प्रकाशित खबरों की कतरनें भी साझा की हैं। मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण के बाद भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण और उसे किसी निजी कारोबारी समूह को सौंपे जाने की चर्चाओं पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


