ग्वालियर मंदिर हादसे में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,7 दिन में आएगी रिपोर्ट

ग्वालियर मंदिर हादसे में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,7 दिन में आएगी रिपोर्ट

ग्वालियर :- MP के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर घटित सड़क हादसे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। इस घटना की वास्तविक वजहों और प्रशासनिक चूक की तह तक जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने विधिवत मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें… FSSAI की नई गाइडलाइन: भारी पड़ेगा खुले में खोया और पनीर लाना-ले जाना – unique 24 news

दुर्घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात नवरात्रि के अवसर पर हुई थी, जब मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आधिकारिक आदेश के अनुसार, चीनौर रोड की दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने सड़क किनारे स्थित प्रसाद की पांच दुकानों को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भारी वाहन मंदिर के मुख्य द्वार से जा टकराया। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जिनमें 11 पुरुष, 2 महिलाएं और 18 वर्ष से कम आयु के 2 मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं 27 से अधिक लोग जख्मी हुए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है।
कलेक्टर द्वारा तय किए गए जांच के बिंदुओं में हादसे के मूल कारणों से लेकर प्रशासनिक निगरानी तक को शामिल किया गया है। जांच अधिकारी एडीएम सीबी प्रसाद को यह स्पष्ट करना होगा कि मेला क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहन कैसे प्रविष्ट हुआ, किन परिस्थितियों में चालक का नियंत्रण छूटा, और क्या यातायात पुलिस या स्थानीय प्रशासन के स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ था। जांच में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी तय की जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News मध्यप्रदेश