केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA का तोहफा!

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA का तोहफा!

नई दिल्ली :-  कर्मचारियों को लंबे समय से उम्मीद थी कि सरकार उन्हें दिवाली के तोहफे के रूप में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी दे सकती है। अब कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

दिवाली से ठीक पहले, कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके परिणामस्वरूप, इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ोतरी जुलाई महीने से लागू होगी।

यह भी पढ़ें… Rahul Gandhi Case: सुप्रीम कोर्ट का नोटिस unique 24 news

सरकार के इस फैसले का सरकारी खजाने पर काफी असर पड़ेगा, जिससे लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। इस बढ़ोतरी के साथ-साथ, कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक के चार महीनों का बकाया (एरियर) भी मिलेगा। यह बकाया राशि अक्टूबर महीने के वेतन के साथ कर्मचारियों को दी जाएगी।

₹18,000 बेसिक सैलरी पर हर महीने ₹540 का फायदा

सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी होगी। अगर आपका मूल वेतन ₹18,000 है, तो आपको हर महीने ₹540 की बढ़ोतरी मिलेगी। इसी तरह, ₹30,000 के मूल वेतन पर हर महीने ₹900 की बढ़ोतरी होगी। ₹50,000 के मूल वेतन पर महंगाई भत्ते में ₹1,500 की वृद्धि होगी।

बेसिक सैलरीहर महीने अतिरिक्त DA4 महीने का संभावित एरियर₹18,000₹540₹2,160₹30,000₹900₹3,600₹50,000₹1,500₹6,000

केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई राहत (DR) में भी संशोधन की उम्मीद है। यदि सरकार वृद्धि को मंजूरी देती है, तो पात्र पेंशनर्स की महंगाई राहत भी संशोधित हो सकती है। फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है। मंजूरी और भुगतान की तारीख स्पष्ट होने के बाद ही यह तय होगा कि बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर कब मिलेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News देश दुनियां