ग्रेटर नोएडा :- PNB पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित शाखा में लगभग 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई खाताधारकों की सावधि जमा राशि समय से पहले तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। शिकायतों के बाद बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अब तक 16 लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और भ्रष्टाचार विरोधी टीम भी मामले की जांच कर रही है। बैंक ने खाताधारकों को आश्वासन दिया है कि उनकी धनराशि उनके खातों में वापस कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…. GPS ट्रैकर से फंसा चोर गिरोह! शक्कर की बोरी में छिपाया था ट्रैकर – unique 24 news
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मामले के बाद, पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक प्रबंधक सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और नए कर्मचारियों की नियुक्ति की। हालांकि, बैंक ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जारी नहीं की है। बीटा-2 पुलिस स्टेशन ने भी शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पैसे लोगों के खातों में आए ही नहीं!
ऐच्छर गांव के निवासी ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने मंगलवार को बीटा-2 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच और 25 लाख रुपये वापस करने की मांग की। उनका कहना है कि उनकी कंपनी ‘जय शिव ट्रांसपोर्ट’ है और बैंक में उनका चालू खाता है। उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था। उन्होंने शाखा प्रबंधक के कहने पर चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे। आरोप है कि रकम उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के बजाय किसी अन्य खाते में भेज दी गई। खाता विनीत भाटी के नाम से बताया गया, लेकिन वह उनका अपना खाता नहीं था।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


