स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 46 लोगों की दर्दनाक मौत

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 46 लोगों की दर्दनाक मौत

स्पेन :- स्पेन में भीषण रेल दुर्घटना हुई है जिसमें दो तेज रफ्तार ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे मार्ग पर हुई। स्पेनिश मीडिया ने अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत की खबर दी है। रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें… PNB में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर उड़ाए रुपये – unique 24 news

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह दुर्घटना तब हुई जब 146 यात्रियों को ले जा रही इर्यो ट्रेन 397 यात्रियों को ले जा रही रेनफे ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान पहुंचा, जिनमें से कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है, जिसमें ट्रेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा हुआ है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News देश दुनियां