नई दिल्ली/बस्तर :-देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी अपने, हर साल की तरह, जवानों के साथ ही त्योहार मनाने के संकल्प को निभाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करणपुर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के बीच दीपावली का पावन पर्व मनाया।
यह भी पढ़ें… Hardeep Puri Rajya Sabha Election: निर्विरोध जीते unique 24 news

12 वर्षों से लगातार जारी है यह अनूठी परंपरा
प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी ने हर साल दीपावली का पावन अवसर देश की सीमाओं और सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ बिताने की परंपरा शुरू की थी। पिछले 12 वर्षों से लगातार प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाते आ रहे हैं। इस साल उन्होंने अपनी इस परंपरा के तहत छत्तीसगढ़ के संवेदनशील बस्तर क्षेत्र को चुना।
यहाँ देखिये १२ वर्षों की यात्रा…
2014 – सियाचिन बेस कैंप, 2015 – पंजाब सेक्टर , 2016 – सुमदोह , 2017 – गुरेज सेक्टर , 2018 – हर्षिल, 2019 – राजौरी, 2020 – लोंगेवाला, 2021 – नौशेरा, 2022 – कारगिल, 2023 – लेप्चा, 2024 – सिर क्रीक
2025 – INS विक्रांत , 2026 – करनपुर, बस्तर
बस्तर के करणपुर कैंप में गूंजे दीपावली के गीत
छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, वीरता और समर्पण के कारण अब इस क्षेत्र में शांति और विकास का नया सवेरा हो रहा है। ऐसे प्रेरणादायक माहौल में पीएम मोदी ने करणपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया।
कैंप पहुँचने पर प्रधानमंत्री का जवानों ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी ने जवानों के साथ मिठाइयाँ बांटी, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में तैनात इन प्रहरियों के समर्पण की खुलकर सराहना की।

जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य: पीएम मोदी
जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के लिए चैन की नींद सोना इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि हमारे वीर जवान हर परिस्थिति में सीमाओं और आंतरिक मोर्चों पर डटे रहते हैं। त्योहारों के समय अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सेवा करने वाले इन जवानों के बीच दीवाली मनाना उनके लिए किसी परिवार के साथ त्योहार मनाने जैसा ही है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे से छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। जवानों का कहना है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा खुद उनके बीच आकर दीपावली मनाना उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान और गर्व का क्षण है, जो उन्हें देश सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


