वेब-डेस्क :- अधिकतर स्कूल-काॅलेज मई माह में बंद रहते हैं। इस महीने में गर्मी अधिक रहती है, इसलिए लोग ठंडक महसूस करने के लिए किसी सुकून भरे और ठंडे स्थलों पर जाना पसंद करते हैं। अब छुट्टियां मिल रही हों और घूमने का माहौल भी हो तो सफर की योजना तो बनानी ही चाहिए। लेकिन सवाल है कि इतने गर्म तापमान में कहां घूमने जाएं, जहां सुकून, ठंडक और सुंदर नजारे, इन तीनों को प्राप्त किया जा सकता है।
वैसे तो कई हिल स्टेशन हैं, जहां इस मई की गर्माहट में भी हल्की ठंड को महसूस किया जा सकता है लेकिन पूरा पैसा वसूल ट्रिप की योजना है तो देश की कुछ जगहें हैं जहां जाना सबसे बेहतर फैसला हो सकता है। मई के महीने में कुछ जगहों पर आनंददायक माहौल हो जाता है। यहां का मौसम घूमने के लिहाज से बेहतर हो जाता है और नजारे तो देखने योग्य होते हैं। अगर आप मई माह में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां दिए गए विकल्पों में से चयन कर सकते हैं। मई ट्रिप के लिए अभी से बुकिंग करा लें, लेकिन उसके पहले जगह का चयन कर लें।
लद्दाख
मई के महीने में लद्दाख का मौसम सामान्यत: सुहाना रहता है और रातें ठंडी होती हैं। यह महीना लद्दाख घूमने के लिए एक अच्छा समय है। लद्दाख में पैंगोंग झील, चुमूर झील, मारखा घाटी, नुब्रा घाटी, जांस्कर वैली और लामायुरू घूमने जा सकते हैं।
महाबलेश्वर
महाराष्ट्र का महाबलेश्वर भी पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। मई में महाबलेश्वर का मौसम सुहाना रहता है जो चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है। भीड़भाड़ से दूर इस शहर का वातावरण शांत और सुंदर होता है। महाबलेश्वर में वेन्ना झील, एलिफंट हेड पॉइंट, मैप्रो गार्डन, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना और विल्सन पाइंट घूमने जा सकते हैं।
यह भी पढ़े … https://unique24cg.com/new-way-of-online-scam-government-and-bank-are-constantly-alerting/
अनिनी
अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर अनिनी का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां मई के महीने में आमतौर पर सुखद मौसम होता है। अनिनी घूमने की योजना है तो यहां कई मनमोहक पर्यटन स्थल हैं। अनिनी में मेहाओ झील, वन्यजीव अभ्यारण्य, मयूडिया और भीष्मकनगर किला, दिबांग वैली, सेवन लेक ट्रैक जा सकते हैं।
मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों में तापमान मैदानी क्षेत्रों की तुलना में कम रहता है। मैक्लोडगंज में ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां त्रिकुंड ट्रेक,भागसू झरना, नामग्याल मठ, नन्दी व्यू पाइंट आदि घूमने जा सकते हैं।
नैनीताल
मई के महीने में बजट ट्रिप के लिए किसी शानदार गंतव्य की तलाश में हैं तो उत्तराखंड के नैनीताल की सैर पर जा सकते हैं। नैनीताल ट्रिप दो से तीनन दिन में पूरी की जा सकती है। यहां नैनी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने के साथ टिफिन टॉप, नैनीताल रोपवे और नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….