CM डॉ. यादव ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित

CM डॉ. यादव ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 77वीं पुण्यतिथि पर 30 जनवरी, गुरुवार को जापान के इंडिया क्लब में गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को डॉ. यादव ने रेखांकित किया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जापानियों द्वारा जताई गई गहरी रूचि का भी उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्या कहा
” गांधी जी का पूर्ण जीवन भारत देश के लिये समर्पित था। बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी का विचार और जीवन दर्शन केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चूका था।”

यह भी पढ़ें … चमत्कारी मां मातंगी के धाम में बगलामुखी महायज्ञ ने रचा कीर्तिमान – unique 24 news

साथ ही उन्होंने गाँधी जी के अहिंसा के मार्ग पर चलकर आज़ादी के संघर्ष का उल्लेख भी किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति का विराट व्यक्तित्व और मनोबल, हिमालय की चट्टान से भी ऊपर है। CM यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा। उन्होंने हम सबको  सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। चलिए आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मध्यप्रदेश सरकारी खबरें