Site icon unique 24 news

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर,CM ने डिप्टी सीएम को दिया बड़ा झटका

महाराष्ट्र :- एक बड़ी खबर इस समय महाराष्ट्र की राजनीति से निकलकर सामने आ रही है। जिसमें CM देवेन्द्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका दिया है | दरअसल यह पूरा मामला संभाजीनगर स्थित होटल विट्स की खरीदी को लेकर है जिसमें बड़ा घोटाला सामने आया है। आपको बता दें की 150 करोड़ रुपए मूल्य के इस होटल को मात्र 65 करोड़ रुपए में बेचा गया है। इसमें सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट शिंदे के बेटे सिद्धांत शिरसाट की कंपनी ‘सिद्धांत मटेरियल प्रोक्योरमेंट एंड सप्लायर्स’ का नाम सामने आ रहा है जिसने यह होटल खरीदा है।

यह भी पढ़े …खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री – unique 24 news

अब इस मामले पर विपक्ष के आरोपों के बाद महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस ने विट्स होटल के नीलामी मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से निविदाएं जारी करने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आपको बता दें यह पूरा मामला डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट से फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिंदे से जुड़ा है। संजय शिंदे के बेटे सिद्धांत शिरसाट पर नीलामी में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। विपक्ष का आरोप है कि टेंडर के लिए बोली लगाने वाली तीन कंपनियों में मंत्री के बेटे की कंपनी भी शामिल थी। सीएण फडणवीस का यह आदेश एक तरह से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के लिए ही बड़ा झटका माना जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version