रायपुर :- छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाई हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें…
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है।
सीएम साय ने कहा कि हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार। रायपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी मिलन चौबे 210660 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कई वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी आगे चला रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने बढ़त बने हुई है।
रायपुर नगर निगम मतगणना
सातवां चरण के बाद स्थिति:
कुल मत: 340289
मीनल चौबे (भाजपा):210660
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):109221
बढ़त: 101439(भाजपा)
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….