Site icon unique 24 news

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सलवाद को लेकर CM साय का बड़ा संदेश

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद, महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें… देश के रक्षकों को नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भेजा रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र – unique 24 news

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा देश और छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक समय इसे खत्म करना असंभव जैसा लगता था, लेकिन लगातार प्रयासों से सशस्त्र नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अब नक्सली विचारधारा को भी खत्म करने की जरूरत है, ताकि प्रदेश में स्थायी शांति और विकास का रास्ता मजबूत हो सके। सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अब तक 19 हजार 444 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। पीएम जनमन योजना से 56 हजार से अधिक पीवीटीजी परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं, जबकि 6 हजार 691 जनजातीय बहुल गांवों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version