Site icon unique 24 news

देश के रक्षकों को नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भेजा रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र

रायपुर :- प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ रॉयल कॉन्वेंट हाई स्कूल दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों द्वारा इस रक्षाबंधन पर देश की सीमा में भारत माता की रक्षा में तैनात हमारे जाबाज़ सैनिकों को अपने हाथों से बहुत ही सुंदर -सुंदर राखियाँ अपने हाथों से बनाकर और साथ ही तिलक करने के लिए देश की मिट्टी ,अक्षत, रोली , और मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट का पैकेट तैयार करके बच्चों ने प्रत्युषा फाउंडेशन को सौपा।

यह भी पढ़ें… नामदेव समाज विकास परिषद की महिला संगठन ने मनाया हरियाली तीज – unique 24 news

गर्व का विषय है कि बच्चों ने यह सब अपने जेब खर्च से तैयार किया, और उनके नाम संदेश और धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप हमारी रक्षा के लिए त्योहारों में भी परिवार के साथ नहीं बल्कि सीमाओं पर पहरा दे रहे होते है और आप सभी फौजी भाइयों की वजह से हम सभी को अपने घरों में त्योहारों की खुशियां मिलती है ये सभी संदेश फौजी भाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने ली है।
इस सुअवसर पर संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा, सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अर्चना वोरा , रॉयल कान्वेंट स्कूल की संचालिका श्रीमती दीपिका सोनी, प्रभारी सुनीता सेन, शिक्षिका देवला दीवान, शिक्षिका रीना सेन एवं स्कूल के सारे बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चों को प्रत्युषा फाउंडेशन के तरफ से चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version