Site icon unique 24 news

नामदेव समाज विकास परिषद की महिला संगठन ने मनाया हरियाली तीज

रायपुर: :- रायपुर के वृंदावन हाल में नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा की महिला जिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार | रायपुर में पहली बार महिलाओं के द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम संपन्न कराया गया | इसके लिए रायपुर जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती लता नामदेव ने एवं प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने जो एकता का संदेश दिया है वह बहुत ही सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें… दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं… – unique 24 news

कार्यक्रम संपन्न होने के पहले सभी महिलाओं ने कृष्ण भगवान एवं नामदेव महाराज की पूजा अर्चना की उसके बाद सभी कार्यक्रम क्रम अनुसार संपन्न किए गए जिसमें नामदेव समाज की सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रायपुर की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती लता नामदेव ने अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दो महीने से बड़ी मेहनत की सभी नामदेव समाज की बहनों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जिसमें वह सफल रहीं रायपुर में इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार हुआ है जिसमें रायपुर के अलावा बेमेतरा महासमुंद कोरबा की सभी बहनों ने आकर हमारे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |

रायपुर जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती लता नामदेव ने कहा हमने अपने इस कार्यक्रम की रूपरेखा सभी बहनोॅ तक पहुंचाई और उन्हें आमंत्रण किया जिन्होंने सहजता पूर्वक हमारा यह आमंत्रण स्वीकार किया और कार्यक्रम में आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई मुझे पूर्ण विश्वास है की आगे का कार्यक्रम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ नामदेव समाज की सभी महिलाओं को एकत्रित करने की कोशिश करेंगे।
इस उत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें गायन शेरो शायरी भजन और हरियाली तीज क्वीन और सावन क्वीन का आयोजन भी किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version