CM साय की कैबिनेट में फैसला,किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़…

CM साय की कैबिनेट में फैसला,किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक आज संपन्न हो गई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र से लेकर बजट और किसानों के हित में बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें…. जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन – unique 24 news

किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ की सौगात

सबसे पहले मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया। इसके साथ ही बजट अनुमान वर्ष 2026-27 को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।

बैठक का सबसे अहम निर्णय किसानों के हित में रहा। मंत्रिपरिषद ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान करने का फैसला किया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि होली से पहले किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सर्वाधिक है। पिछले दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

इस वर्ष होली से पूर्व 10 हजार करोड़ रुपये के भुगतान (CM Cabinet Meeting) के साथ यह कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। कैबिनेट के इन निर्णयों को किसानों और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें