CM साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम

CM साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। CM साय ने चिकित्सकों से विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें…. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा के लिए भूमिपूजन – unique 24 news

CM साय ने एम्स रायपुर में  नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री साय को नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। CM साय ने विशंभर यादव और नीलू गुप्ता को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की।

CM साय ने विशंभर यादव की धर्मपत्नी उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें