रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में तनाव…! गरमाई सियासत

रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में तनाव…! गरमाई सियासत

रायपुर :- कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए चल रही दौड़ में सियासी घमासान तेज हो गया है। दावेदार श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां करते हुए ‘धोखा’, ‘गद्दार’ और ‘पीठ में छुरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। मेनन ने लिखा कि ‘धोखा तो नमकहराम और गद्दार करते हैं, जिन्हें हमने सब कुछ दिया, वही हमारी पीठ में छुरा भोंकते हैं।’ इससे पहले कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने भी अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी।

यह भी पढ़े …दिवाली के दूसरे दिन पति-पत्नी की हत्या…आंगन में मिली खून से लथपथ लाशें – unique 24 news

कांग्रेस ने बताई अपनी निजी पीड़ा

इस मामले पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सभी व्यक्तिगत भावनाएं हैं और पार्टी ने सभी को समान अवसर दिया है। उन्होंने कहा, हमारी तरफ से किसी पर कोई बंधन नहीं लगाया गया है। अगर किसी की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं तो वह पार्टी से नहीं, उनकी अपनी व्यक्तिगत पीड़ा है। हमारी प्रक्रिया लोकतांत्रिक है और इसका कोई अंतर्कलह नहीं है।

भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कसा तंज

वहीं, कांग्रेस में मचे इस विवाद पर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस का चाल-चरित्र हमेशा ऐसा ही रहा है। यह सत्ता को हथियाने और राज्य की संपत्ति अपने नाम करने का खेल खेलती रही है। इनके भ्रष्टाचार और सत्ता के लालच ने पार्टी को चाकू और तलवार की राजनीति पर ला दिया है। अगर कांग्रेस सच्चे अर्थों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ चाहती तो वे इस तरह के विवाद नहीं करते। जनता अब सब जान चुकी है।”

राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के भीतर जारी इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आगामी जिलाध्यक्ष चयन को लेकर सियासी माहौल और गर्माता नजर आ रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजनीति