Site icon unique 24 news

3400 करोड़ के शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल गिरफ्तार

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले EOW ने भी रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी। अब ED इस मामले में उनसे आगे पूछताछ करेगी। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करने की तैयारी में है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने रामगोपाल अग्रवाल की हिरासत की पुष्टि की है और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… चीन को भारत का करारा जवाब: अरुणाचल प्रदेश के नए आधिकारिक नक्शे में – unique 24 news

EOW के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल पर कथित तौर पर शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में भूमिका होने के आरोप हैं। करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल जांच कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड मंजूर हुई। रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें EOW की कस्टडी में रखा गया था। वहीं, 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान बघेल ने आरोप लगाया था कि पार्टी को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच में सरकारी शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन जैसे पहलुओं को खंगाला जा रहा है। ED इस मामले में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और कार्रवाई कर चुकी है। अब रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। कोर्ट में पेशी के दौरान ED उनकी रिमांड मांग सकती है, जिसके बाद पूछताछ में मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य पहलुओं को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

देश दुनिया की तान खजातरीबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version