CUET UG 2025 Cut Off: कट ऑफ और पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी

CUET UG 2025 Cut Off: कट ऑफ और पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी

वेब-डेस्क :- CUET UG 2025 (Common University Entrance Test) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। परीक्षा को दो महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा इसका परिणाम और कट ऑफ जारी नहीं किया गया है। सरकारी कॉलेजों और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए इस परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है। ऐसे में छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं और कट ऑफ कब तक जारी हो सकता है।

CUET UG 2025 Cut Off कब होगी जारी?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा फिलहाल CUET UG 2025 की कट ऑफ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर मिल रही जानकारी के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि अगस्त 2025 के पहले सप्ताह तक कट ऑफ जारी कर दी जाएगी।

CUET UG 2025 Cut Off: सामान्य, ओबीसी, एससी/एसटी के लिए संभावित कट ऑफ:- CUET UG कट ऑफ वह न्यूनतम स्कोर है, जिसे प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिल सकता है। प्रत्येक श्रेणी के लिए कट ऑफ अलग-अलग हो सकती है। संभावित कट ऑफ निम्नलिखित है:

सामान्य (UR) के लिए संभावित कट ऑफ 180 से 230 अंक के बीच हो सकती है।

ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) के लिए संभावित कट ऑफ 150 से 200 अंक के बीच हो सकती है।

ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 150 से 200 अंक के बीच रहने की संभावना है।

एससी/एसटी (SC/ST) श्रेणी के लिए संभावित कट ऑफ 120 से 170 अंक के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़े … CUET UG 2025 अब 204 यूनिवर्सिटी में ही मिलेगा दाखिला, देखें पूरी लिस्ट – unique 24 news

CUET UG 2025 के लिए पासिंग मार्क्स:- CUET UG परीक्षा कुल 800 अंकों की होती है, जिसमें योग्यता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए जाते हैं। आमतौर पर, 600 अंक को बेहतर स्कोर माना जाता है, लेकिन सामान्यतः 40% से 50% अंकों के आधार पर भी छात्रों को सफलता मिल सकती है।

CUET UG 2025 Cut Off को प्रभावित करने वाले कारक:- परीक्षा के कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:

  • परीक्षा की कुल सीटों की संख्या: सीटों की अधिक या कम संख्या कट ऑफ को प्रभावित करती है।
  • कुल उम्मीदवारों की संख्या: जितने अधिक उम्मीदवार होंगे, प्रतिस्पर्धा उतनी अधिक होगी।
  • उम्मीदवारों की श्रेणी: विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय होती है।
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर: कठिन परीक्षा में कट ऑफ कम जा सकती है, जबकि आसान परीक्षा में कट ऑफ अधिक हो सकती है।
  • उम्मीदवारों का प्रदर्शन: परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या से कट ऑफ प्रभावित हो सकती है।

CUET UG 2025 Cut Off कैसे चेक करें?

CUET UG 2025 की कट ऑफ देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

1. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर CUET UG 2025 Cut Off का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

3. नया पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

4. सभी विवरण दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

5. अब आपकी कट ऑफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

CUET UG 2025: NIOS से विकल्प भी उपलब्ध

यदि किसी कारणवश छात्र की उपस्थिति या अन्य शर्तें पूरी नहीं होती हैं और वे CUET परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें NIOS (National Institute of Open Schooling) से परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Tips, Tricks & Techniques शिक्षा परीक्षा और रोजगार